1090 को और पॉवरफुल बनाने की तैयारी

women-helpline-79216
लखनऊ। यूपी की सपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए और कुछ पुख्ता उपाय करने जा रही है। सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए शुरू किये गये हेल्पलाइन 1090 के विस्तार की योजना बनायी है। 1090 की सफलता से शुरू पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी इसका गुणगान करते हुए नहीं थकते हैं। महिलाओं पर हो रही हिंसा के मामले में इस हेल्पलाइन से काफी सुविधा भी मिली है। युपी सरकार की कोशिश है कि हेल्पलाइन का विस्तार किया जाये।
मिली जानकारी के अनुसार हेल्पलाइन में मौजूदा स्टाफ को दोगुना किया जायेगा साथ ही इसको 100 सीटर किया जायेगा जिससे ज्यादा से ज्यादा समस्याओं को सुना जाये। 1090 में टेलीफोन लाइन का विस्तार किया जायेगा जिससे एकसाथ 100 कॉलों को रिसीव किया जा सके। 1090 का मोबाइल ऐप भी तैयार किया गया है जिसको महिलाएं डाउनलोड कर सकें और किसी भी तरह की समस्या से निजात पा सकें।