मुसीबत गले पड़ी है: आप के विधायक पर छेडख़ानी का आरोप

arvind-kejriwal2नई दिल्ली(आरएनएस)। आम आदमी पार्टी विधायक विधायक प्रकाश जारवाल पर एक महिला से बदसलूकी और छेडख़ानी का आरोप लगा है। मामला साउथ ईस्ट दिल्ली के देवली इलाके का है। प्रकाश इसी एरिया से विधायक हैं। बता दें कि हाल ही में आप के एक और विधायक दिनेश मोहनिया पर भी इसी तरह के आरोप लगे थे। इस मामले में मोहनिया को पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच से उठा ले गई थी। महिला का आरोप है कि 2 जून को वह पानी के मसले को लेकर ग्रेटर कैलाश के दिल्ली जल बोर्ड ऑफिस गई थी। वहां विधायक के साथ के लोगों ने उसके साथ बदसलूकी की और जान से मारने की धमकी दी। वहीं, विधायक प्रकाश जारवाल ने उन्हें धक्का मारते हुए उनके साथ बदसलूकी की। पीडि़त महिला ने इसकी शिकायत एलजी और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से की थी। इसके बाद हुई जांच के बाद ग्रेटर कैलाश पुलिस ने 6 जुलाई को केस दर्ज किया। आरोपों को विधायक ने राजनीतिक साजिश करार दिया है। उन्होंने इसे बीजेपी की चाल बताते हुए कहा कि उन्हें फंसाया गया है। वहीं, साउथ दिल्ली के बीजेपी सांसद रमेश विधूड़ी ने ्र्रक्क को महिलाओं के साथ बदसलूकी करने वाली पार्टी करार दिया। सासंद का आरोप है कि ्र्रक्क के विधायक जनता के साथ गलत व्यवहार करते हैं।