सावन 20 से: बम-बम भोले के जयकारों से गूंजेगे मंदिर

Kanwariyas-in-shiv-templeफीचर डेस्क। भगवान भोलेनाथ की भक्ति का सावन महिना बुधवार 20 तारीख से शुरू हो रहा है। भक्त अपने आराध्य देव महादेव को प्रशन्न करने लिए पूरी आस्था से पूजा पाठ करने कि तैयारियों में जुट गए हैं। इस साल भगवान भोलेशंकर का दर्शन-पूजन करने के लिए हर साल की तरह शिवालयों में भक्तों का सैलाब उमडऩे वाला है। हर कोई बाबा के शिवलिंग का दर्शन और पूजन करने के लिए व्याकुल रहता है। अपने आराध्य देव को खुश करने के लिए भक्त शिवलिंग पर दूध, मदार, गंगाजल, धतूरा, भांग, भस्म आदि चढ़ाकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर स्वयं के कल्याण की कामना करते हैं।

25 जुलाई: प्रथम सोमवारी
01 अगस्त : द्वितीय सोमवारी
08 अगस्त : तृतीय सोमवारी
15 अगस्त : चतुर्थ सोमवारी
20 जुलाई से नाथ नगरी बम- बम भोले के जयकारों से गूंज उठेगी। वहीं पुरे भारत में भगवान शिव के मंदिर में बड़ी संख्या में कावडिय़ों का हुजूम भी उमडऩे वाला है। कहतें हैं कि सावन का महीना भगवान शिव का महीना होता है क्योंकि इस महीने में भगवान विष्णु पाताल लोक में रहते हैं इसलिए भगवान शिव ही पालनकर्ता भगवान शिव के कामों को भी देखते हैं। अब आप भी तैयार हो जाएं भगवान महादेव को खुश करने लिए।