जितेन्द्र बोले: अब होगी पीओके को आजाद करने की लड़ाई

Jitendra-singh1

नई दिल्ली। पीएमओ में केन्द्रीय राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह ने शनिवार को पाकिस्तान से सटे सांबा जिले से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। आजादी के 70 साल, याद करो कुर्बानी कार्यक्रम के तहत जितेन्द्र ने सांबा से तिरंगा यात्रा का आगाज किया। उस दौरान उन्होंने कहा कि पीओके(पाक अधिकृत) की आजादी के लिए अभी लड़ाई बाकी है, पीओके में अपने भाईयों को पाकिस्तान से आजाद कराना है।
जितेन्द्र ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मकसद जब पूरा होगा, तब हम कोटली, मुजफ्फराबाद सहित पीओके में भारत का तिरंगा फहराएंगे। उन्होंने कहा कि अगले साल हम पीओके में तिरंगा फहराएंगे। पार्टी महासचिव पवन खजूरिया ऊधमपुर संसदीय क्षेत्र की तिरंगा यात्रा के प्रभारी हैं। इस यात्रा का समापन जम्मू के त्रिकुटानगर स्थित पार्टी मुख्यालय में होगा। बता दें कि जितेन्द्र ऊधमपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं, सांबा भी इसी संसदीय क्षेत्र में आता है।