पूर्व मंत्री की मिल पर चले बम, मचा हड़कंप

nandi
इलाहाबाद। पूर्व कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता की व्यापारिक संपत्तियों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोपहर यहां औद्योगिक क्षेत्र स्थित विवादित पैरामाउण्ट गोदाम और जान्हवी राइस मिल पर असलहों से लैस लोगों द्वारा कब्जा करने व गोलीबारी की सूचना से खलबली मच गई। नंदी राइस मिल में काम करने वाले सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी भी लाठी-डंडे लेकर बाहर निकल आए। सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर एसपी क्राइम रमाकांत प्रसाद, सीओ करछना, महापौर अभिलाषा गुप्ता सहित इलाकाई पुलिस पहुंची।
पूर्व मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की औद्योगिक क्षेत्र और कीडगंज स्थित कंपनियों को लेकर उनके पार्टनर रहे नीरज जायसवाल व सुधीर केसरवानी से विवाद चल रहा है। नंदी राइस मिल कर्मचारियों ने पैरामाउण्ट गोदाम के समीप तकरीबन एक दर्जन गाडिय़ों में असलहों से लैस लोगों को देखा तो हड़कंप मच गया। कर्मचारियों का कहना है कि बदमाश पैरामाउण्ट गोदाम का ताला तोडऩे का प्रयास कर रहे थे। दहशत कायम करने के लिए हवाई फायङ्क्षरग भी की। कर्मचारी लाठी-डंडा लेकर बाहर निकले तो बदमाश भाग खड़े हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों को एक अगस्त को औद्योगिक क्षेत्र स्थित सभी विवादित संपत्तियों के दस्तावेजों के साथ थाने में उपस्थित रहने का निर्णय किया। मेयर अभिलाषा गुप्ता ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के दबाव में पुलिस विरोधियों का साथ दे रही है।