शाह का प्रहार: यूपी आकर आता है गुस्सा

amit_shahलखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पहले चरण में हुई रिकॉर्ड मतदान पर जनता का शुक्रिया किया। साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया भाजापा पहले और दुसरे चरण में 90 से अधिक सीटें जीतेगी। आगे भी जनता ने भाजपा के पक्ष में वोट करने का मन बना लिया है।
इसके साथ ही उन्होंने विरोधी दलों पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत गुस्सा आता है यूपी की हालात देख कर। मुझे ही नहीं जो जो प्रदेश से प्यार करता है उसे यहां की हालात देख कर गुस्सा आएगा। अखिलेश यादव ने क्या हाल बना दिया है प्रदेश का ? उन्होंने कहा बदलाव का दावा करने वाली पार्टी में कुछ नहीं बदला है। गायत्री प्रजापति और शिवपाल दोनों ही सपा में आज भी और टिकट भी अधिकतर उन्ही विधायक को मिले हैं। सपा कांग्रेस का गठबंधन अपवित्र है।