शाह उवाच: दो-दो शहजादों से लोग परेशान हैं

amit_shahअमेठी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अमेठी के रामलीला मैदान से गुरुवार को हुंकार भरी। उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करते हुए विरोधियों पर निशाना साधा और कहा सपा-बसपा के राज में यूपी में अराजकता बढ़ी है।
अमित शाह ने अमेठी में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि यूपी में भाजपा की दो तिहाई बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने यूपी में फैले गुडाराज के बारे में कहा कि यूपी में गुंडाराज को बोलबाला है। भाजपा की सरकार आई तो यूपी में गुंडाराज का खात्मा करेंगे। हमारी सरकार गुंडे-माफियाओं पर शिकंजा कसेगी।
राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि पहले एक ही शहजादे से परेशान थे अब दो-दो हो गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि अमेठी में 50 साल से एक ही परिवार (कांग्रेस) का सिक्का चल रहा है। फिर भी इस परिवार ने यहां पर कोई कार्य नहीं किया है, अमेठी को कुछ नहीं दिया।10 साल में यूपीए सरकार ने सिर्फ घोटाले ही किए हैं।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्श ने कहा कि सपा और बसपा के राज में यूपी में अराजकता बढ़ी है। लोग आज भी भाजपा की सरकार के सुशासन को याद करते हैं। भाजपा की सरकार विकास का वनवास खत्म करेगी। ये परिवारवाद औऱ जातिवाद को खत्म करने का चुनाव है। सपा सरकार धर्म के नाम पर लैपटॉप बॉटती है। हमारी सरकार बनेगी तो किसानों के कर्ज माफ होंगे। लड़कियों के शिक्षित करने के लिए शिक्षा मुफ्त की जाएगी।