सपा-बसपा छोड़ दो ठाकुर और एक मुसलमान एमएलसी भाजपा में

लखनऊ जुलाई। विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी के यशवन्त सिंह व बुक्कल नवाब और बहुजन समाज पार्टी के ठाकुर जयवीर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। नवाब ने कहा कि वह अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 10 लाख रूपये राम जन्म भूमि न्यास को देंगें। मुस्लिम समाज के बुक्कल नवाब के भाजपा में शामिल होना विरोधी दलों के लिए आश्चर्य की बात है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए भाजपा के रीति-नीति व सिद्धान्तो ने आस्था जताई। प्रदेश अध्यक्ष मौर्य ने कहा सपा बसपा में कार्यकर्ता पीड़ित हैं। ऐसे लोग अब भाजपा में आकर सुकून महसूस कर रहे है। भाजपा हर उस व्यक्ति का स्वागत करेगी जो अच्छा काम करता है। यशवन्त सिंह ने कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से परिषद से इस्तीफा दिया है और बिना शर्त पार्टी से जुडे़ हैं। उन्होंने कहा कि वे भाजपा के सिद्धान्तों व आदर्शो एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यों से प्रभावित होकर आये है। बुक्कल नवाब ने कहा सपा में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा व अन्याय होता है। भाजपा लोक तात्रिक पार्टी है और इसमें कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है। मुसिलम समाज के बुक्कल नवाब दो बार सपा से विधान परिषद सदस्य रहें है।