पीएम मोदी ने किसको बताया दुर्योधन और शल्य

नई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी ने योजनाओं और विकास के सिलसिलेवार आंकड़े दिखाकर दावा किया कि अर्थव्यवस्था में काफी सकारात्मक चीजें चल रही हैं। उन्होंने विपक्ष पर साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें आगे बढ़ता देश नहीं दिख रहा। पीएम ने जीएसटी और नोटबंदी पर भी अपनी बात रखी। मोदी ने कहा कि आने वाले समय में नोटबंदी का दिन (8 नवंबर) तो इतिहास में भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान का प्रारंभ दिवस माना जाएगा। पीएम मोदी ने महाभारत से दुर्योधन और शल्य का उदाहरण दिया। पीएम ने कहा कि कुछ लोग शल्य की तरह नकारात्मकता फैला रहे हैं। पीएम ने कहा, देश में मु_ी भर लोग गंदगी फैला रहे हैं। इनके लिए सरकार पहले ही दिन से स्वच्छता अभियान चला रही है। हमने पहले दिन से ही कालाधान लाने के लिए एसआईटी बना दिया। नियम कड़े बनाए गए। दूसरे देशों से समझौते किए गए। बेनामी संपत्ति कानून लागू किया गया। जीएसटी लागू किया गया। नोटबंदी के फैसले की हिम्मत भी इसी सरकार ने दिखाई। संस्थागत ईमानदारी को मजबूत रखने के लिए काम किया।