एक तरफ पीएम मोदी पत्रकारों से मिले: दूसरी तरफ हुए गिरफ्तार

 

 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिवाली मिलन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश भर के पत्रकारों से मिले। भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने मीडिाय की खूब तारीफ की। पीएम ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि देश का मीडिया इतना बड़ा योगदान दे सकता है और इतने व्यापक तौर पर अपनी भूमिका निभा सकता है। ये हमने स्वच्छ भारत अभियान में देखा। भारत जैसे देश में मीडिया का मिशन मोड में जुट जाना, एक बड़ी बात है। पीएम संबोधन के बाद सभी पत्रकारों से जाकर कर मिले। इस दौरान एक बार फिर सेल्फी का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। वहीं दूसरी ओर जंतर मंतर पर आईएफडब्लूजे की 68वीं वर्षगांठ मना रहे पत्रकारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बादसे पत्रकारों में काफी विरोध है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि आज पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं। पहले ऐसा समय था कि पत्रकारों को खोजना पड़ता था, लेकिन आज मीडिया का दायरा बढ़ गया है। पीएम ने इस दौरान स्वच्छता अभियान में मीडिया की भूमिका की जमकर तारीफ की और कहा कि भले ही सरकार की आलोचना से अखबार भरा पड़ा हो लेकिन स्वच्छता की बात पर सभी एक साथ नजर आए। यह काफी अच्छी बात है।