राजनाथ उवाच: खिच-पिच करता है पाक

 

अहमदाबाद। देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को आतंकवाद के लिए पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के जवान कश्मीर घाटी में धड़ाधड़ आतंकवादियों का सफाया किए जा रहे हैं। चुनावी प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे राजनाथ ने पड़ोसी देश पर निशाना साधा। गुजरात के खेड़ा जिले के महुधा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा हमारा पड़ोसी देश है पाकिस्तान, लेकिन पता नहीं उसे क्या हो गया है। वो हर समय खिच-पिच करता रहता है। लेकिन हमारे जवानों का हौसला बुलंद है और वे हर रोज 2, 4, 5, 6, 7 आतंकवादियों को धड़ाधड़ साफ किए जा रहे हैं।