लॉक डाउन के बाद 10 हजार हो सकती है संख्या

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐतिहासिक आंकड़ों पर एक नजऱ इस तथ्य की ओर इशारा करती है कि पिछले एक हफ्ते में भारत में मामले दोगुने से अधिक हो गए हैं पिछले गुरुवार को देश में कोविड -19 मामले 700 से कम थे। इस गुरुवार को कोरोना के लगभग 2,000 मरीज हो गए हैं। आंकड़ा में 1,764 सक्रिय मामले, 150 में सुधार और 50 मौतें शामिल हैं। ताजा कोरोनो वायरस के मामलों में वृद्धि की गति को देखते मरीजों की संख्या 21 दिन के लॉकडाउन के अंत तक 10,000 से अधिक हो सकती है। यह अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी कि क्या देश में कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि की दर आने वाले दिनों में बढ़ेगी। सरकार टेस्ट की संख्याओं को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है जो आगे ताजा मामलों की संख्या पर प्रभाव डाल सकती है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोना के प्रभाव को कम करने के बारे में बात की और कहा कि कोरोना के बढ़ते कर्व को मोडऩे में 2 से 4 सप्ताह तक का समय लग सकता है। मंत्री ने कहा, केवल कुछ छिटपुट मामले सामने आए हैं, जो राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक सामुदायिक प्रसार को इंगित नहीं करते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज घोषणा की कि 31 मार्च से 1 अप्रैल के बीच भारत में 437 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 12 घंटों में देश भर में 131 नए कोरोना वायरस मामले सामने आए हैं।