दफन हो गया सैकड़ों लोगों को दफनाने वाला याकूब

 

yakub-memon-@

मुम्बई। सुबह सात बजे फांसी पर लटकाए गए याकूब मेमन को शाम में उसके परिवार वालों ने मुंबई में दफन कर दिया। 12 मार्च, 1993 को मुंबई में हुए सीरियल ब्लास्ट के दोषी याकूब को मरीन लाइंस के बड़ा कब्रिस्तान में पिता की कब्र के बगल में दफनाया गया। इससे पहले माहिम दरगाह में उसके जनाजे की नमाज अता की गई। इसमें काफी लोग शामिल हुए। याकूब को दफन किए जाने के मद्देनजर पूरी मुंबई को हाई अलर्ट पर रखा गया था।
याकूब की बॉडी पूरी पुलिस सुरक्षा में ले जाई गई। 20 से भी ज्यादा पीसीआर वैन्स साथ चल रही थी। मुंबई पुलिस ने 35 हजार से भी ज्यादा जवानों को पूरी मुंबई में तैनात कर रखा था। माहिम में ही बिस्मिल्ला बिल्डिंग में याकूब का भाई सुलेमान रहता है।