यूपी पुलिस को 54 करोड़ की गाडिय़ों की सौगात

plice

जनसंदेश न्यूज नेटवर्क
लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बेहतर पुलिस व्यवस्था के लिए डायल ‘100Ó योजना में संचालन हेतु लगभग 54 करोड़ रुपए की लागत के 1056 नए चार-पहिया वाहनों को झण्डी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों के प्राप्त होने से 1,000 थानों पर पुलिस को अब 02-02 वाहन उपलब्ध हो जाएंगे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार किसी राज्य सरकार द्वारा इतनी संख्या में एक साथ चार-पहिया वाहन पुलिस विभाग को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे जहां पुलिसकर्मियों की गतिशीलता में बढ़ोत्तरी होगी वहीं जनता में और अधिक सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि डायल ‘100Ó नम्बर की केन्द्रीयकृत प्रणाली स्थापित हो जाने पर पुलिस, समाजवादी स्वास्थ्य सेवा के तहत संचालित ‘102Ó एवं ‘108Ó एम्बुलेंस की तर्ज पर, आवश्यकतानुसार मौके पर 15 से 20 मिनट में पहुंचने में सफल होगी। इसके लिए पुलिस को जरूरी संसाधन मुहैया कराया जा रहा है। आज भी पुलिस का इकबाल कायम है और इसकी वर्दी को सम्मान से देखा जाता है। इसके बावजूद उत्तर प्रदेश पुलिस को ऐसा माहौल लगातार बनाए रखने की आवश्यकता है, जिसमें जनता राहत महसूस करे जबकि अपराधी भयभीत रहें। उन्होंने कहा कि पुलिस के अच्छे कार्यों की निश्चित रूप से सराहना की जानी चाहिए।