डा. कलाम के नाम से जाना जायेगा अब यूपीटीयू

A_P_J_Abdul_Kalam
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय का नाम डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश किए जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्राविधिक विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में पूर्व राष्ट्रपति डा. कलाम की स्मृति में एक भव्य स्मारक का निर्माण भी कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डा. कलाम को उत्तर प्रदेश से बेहद लगाव था। पूर्व पे्रसीडेंट द्वारा कन्नौज जनपद की तिर्वा तहसील के फकीरपुरा गांव में 250 किलोवाट के सोलर पावर प्लाण्ट का लोकार्पण हाल ही में किया गया था। प्रदेश की प्रगति और खुशहाली के लिए डा. कलाम के दूरदर्शी विचारों और सिद्धान्तों ने उन्हें अत्यन्त प्रभावित किया है।