महिला उत्पीडऩ पर राहुल-प्रियंका का ट्वीट

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मीडिया में आई उन खबरों को ले कर उत्तर प्रदेश सरकार पर रविवार को निशाना साधा जिनमें दावा किया गया है कि भाजपा के एक विधायक और उनका बेटा एक महिला के उत्पीडऩ के आरोपी को पुलिस हिरासत से ले गए। कांग्रेस ने इसे राज्य सरकार के अपराधी बचाओ मिशन के तहत किया गया कार्य करार दिया।
राहुल और प्रियंका ने राज्य सरकार के खिलाफ ट्वीट किया और साथ ही मीडिया की उन रिपोर्ट को भी टैग किया जिनमें दावा किया गया है कि भाजपा के एक विधायक, उनका बेटा और उनके समर्थक एक महिला के उत्पीडऩ के आरोपी को शनिवार को पुलिस हिरासत से ले गए। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, कैसे यह शुरू हुआबेटी बचाओ। और कैसे यह चल रहा है: अपराधी बचाओ। प्रियंका ने घटना पर मीडिया में आई एक खबर को साझा करते हुए ट्वीट किया, क्या यूपी के सीएम बताएंगे कि यह किस मिशन के तहत हो रहा है। बेटी बचाओ या अपराधी बचाओ।