छठ पर घमासान: केजरी ने मनोज को बताया नमक हराम

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना संक्रमण की वजह से सार्वजिनक रूप से छठ पूजा पर बंदिश राजनीतिक घमासान की वजह बन गया है। भाजपा ने इस मुद्दे पर केजरीवाल सरकार के खिलाफ खोल दिया है। भाजपा सांसद और दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नमक हराम कहते हुए खूब खरी-खोटी सुनाई है, तो उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने कहा है कि वह मुख्यमंत्री औऱ उप-राज्यपाल को पत्र लिखकर फैसले पर पुनर्विचार की अपील करेंगे। इससे पहले मंगलवार को भी भाजपा के पूर्वांचल प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया था। मनोज तिवारी ने बुधवार को अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, कमाल के नमक हराम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं।