15 दिसम्बर से बंद होंगे शुभ कार्य

डेस्क। दिसंबर के महीने में भगवान सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने से सभी शुभ कार्य बंद हो जाएंगे और खरमास शुरू हो जाएगा। इसके बाद जनवरी में 14 जनवरी को सूर्यदेव का मकर राशि में प्रवेश मकर संक्रांति को होगा। मान्यता है कि धनु संक्रांति पर भगवान सूर्यदेव की पूजा करने से भविष्य सूर्यदेव की तरह चमकता है। सूर्यदेव संचरण करते हुए वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का धनु राशि में प्रवेश ही धनु संक्रांति कहलाता है। इसी के साथ खरमास का आरम्भ हो जाएगा। खरमास में विवाहादि मांगलिक एवं शुभ कर्मों को वर्जित किया गया है। जब सूर्य देव गुरु की राशि धनु या मीन में विराजमान रहते हैं, उस समय को खरमास कहा जाता है। पौष खरमास का मास है, जिसमें किसी भी तरह के मांगलिक कार्य, विवाह, यज्ञोपवित या फिर किसी भी तरह के संस्कार नहीं किए जाते हैं। तीर्थ स्थल की यात्रा करने के लिए खरमास सबसे उत्तम मास माना गया है।