खली के सामने बुलेट बनी खिलौना

डेस्क। रेसलर रह चुके द ग्रेट खली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। द ग्रेट खली जहां बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वहीं वह बिग बॉस में भी शानदार पारी खेल चुके हैं। द ग्रेट खली इन दोनों अपने वीडियो फैन्स के बीच खूब शेयर कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कच्ची सडक़ बुलेट दौड़ाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में खास बात यह है कि खली की लंबाई के सामने बुलेट खिलौने की तरह नजर आ रही हैं, खली की लंबाई 7 फुट एक इंच की है।
द ग्रेट खली ने अपने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कच्ची सडक़ बुलेट खड़ी है, तभी उस पर खली आकर बैठते हैं और फिर उसे दौड़ाना शुरू कर देते हैं। द ग्रेट खली के इस वीडियो पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो को अभी तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं। द ग्रेट खली ने इससे पहले एक किचन का वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो पकौड़ बनाते दिखे थे।