सौरभ बने एनएसयूआई अमेठी के जिलाध्यक्ष: हुआ स्वागत

अभिषेक मिश्र, अमेठी। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी व जिला अध्यक्ष का आरआर पीजी कॉलेज के पास छात्रों ने किया जोरदार स्वागत उत्तर प्रदेश एनएसयूआई यूपी ईस्ट द्वारा अमेठी एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्र को मनोनीत किया व प्रदेश कार्यकारिणी में अनुराग शुक्ला बंसी प्रदेश महासचिव शिव किशोर विश्कर्मा प्रदेश सचिव और आफताब आलम को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया।
सौरभ मिश्र ने कहा कि पूरी ताकत के साथ छात्र हित की आवाज को बुलंद करेंगे राहुल गांधी प्रियंका गांधी के हाथों को मजबूत किया जाएगा एनएसयूआई छात्र संगठन का एक-एक कार्यकर्ता कंधे से कंधे मिलाकर आगामी चुनाव में गांव गांव जाकर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।