सभी गाडिय़ों के लिए 15 फरवरी से जरूरी हुआ फास्टैग

नई दिल्ली। रोड-ट्रांसपोर्ट और हाईवे मिनिस्ट्री ने 15 फरवरी 2021 से सभी गाडिय़ों के लिए फास्टैग जरूरी कर दिया है। मिनिस्ट्री ने पहले ही इस संबंध में ऑर्डर दे दिया है। देश भर में टोल चार्जेज चुकाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम फास्टैगजरूरी होगा। नेशनल हाईवे के किसी भी टोल प्लाजा को क्रॉस करते समय इसकी जरूरत पड़ेगी। सरकार ने शुरुआत में सभी व्हीकल्स में फास्टैग के लिए 1 जनवरी 2021 की डेडलाइन तय की थी। टोल फी कलेक्ट करने के लिए हाइब्रिड लेन 15 फरवरी 2021 तक चालू रहेंगी।