डोर टू डोर गोबर कलेक्शन: गाजियाबाद नगर निगम का पायलेट प्रोजेक्ट

दिनेश शर्मा,गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम ने शहर से गोबर की समस्या का समाधान करने की दिशा में एक सुंदर प्रयास किया गया है। महापौर आशा शर्मा व नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर की विशाल समस्या डेरियो के गोबर की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। गोबर की समस्या का निस्तारण हेतु वसुंधरा जोन स्थित वार्ड- 21 भोवापुर,मोहन नगर जोन स्थित जनकपुरी वार्ड-70 की डेरियो से डोर टू डोर गोबर कलेक्शन अभियान की शुरुआत की गई है। प्रतिदिन ₹10 प्रति भैंस या गाय के गोबर के अनुसार अल्प शुल्क लेकर गाजियाबाद नगर निगम वसुंधरा जोन व मोहन नगर जोन में शुरुआती दौर में गोबर कलेक्शन का कार्य प्रारंभ कर चुका है जिसमें कुल 46 डेरिया तथा 523 कुल पशु जिनका गोबर नगर निगम द्वारा डेरियो से उठाकर निश्चित स्थान पर ले जाया जाता है। प्रत्येक जोनों में इसी प्रकार गोबर की समस्या का समाधान जल्द ही किया जाएगा।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 मिथिलेश द्वारा बताया गया कि इस प्रकार की योजना से शहर की स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा जो गोबर डेरी वाले नाले में नालियों में खुले में बहा देते थे। अब वह उसी गोबर को गाजियाबाद नगर निगम को सौंपेंगे तथा गाजियाबाद नगर निगम के इस सफल प्रयास से शहर को स्वच्छ रखने में बढ़ावा मिलेगा। शहर से एकत्र किए गए गोबर का सदुपयोग खाद तथा अन्य कार्यों के लिए किया जाएगा जिससे गाजियाबाद निगम के व्यय में कमी आएगी।
मोहन नगर जोन तथा वसुंधरा जोन के आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी तथा पार्षदों का विशेष योगदान गाजियाबाद नगर निगम की योजनाओं में मिल रहा है।