पुलिस कप्तान ने किया खोड़ा थाने का औचक निरीक्षण

खोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा खोड़ा थाने का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसमें थाने के विभिन्न अभिलेखों , रजिस्टर , मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, बैरक, शौचालय आदि का निरीक्षण कर थाने में निरोधात्मक कार्यवाही, अपराध रजिस्टर तथा थाने की साफ सफाई एवं अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जाने वाले विभिन्न उपायों का जायजा लिया। इस दौरान वहां क्षेत्राधिकारी पुलिस निरीक्षक तथा अन्य संबंधित उपस्थित रहे। वही खोड़ा थाने में महिला पुलिस अधिकारी की कमी को देखते हुए एक महिला उप निरीक्षक की तैनाती की गई। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन से छह पुलिस उपनिरीक्षक पुलिस लाइन से कृष्ण पाल सिंह विजयनगर , सोमपाल सिंह विजय नगर, मयंक अरोड़ा थाना खोड़ा, रफीक मोहम्मद कौशांबी तथा राघवेंद्र सिंह लोनी बॉर्डर थाने में स्थानांतरित कर दिए गए।