एमसीडी के नतीजों पर आप की नजर

नई दिल्ली। दिल्ली के पांच नगर निगम वार्ड के उपचुनाव के लिए आज वोटों की गिनती है। एमसीडी के पांच नगर निगम वार्डों के नतीजों पर भाजपा से लेकर आम आदमी पार्टी तक की नजर होगी। वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गयी है। वोटों की गिनती के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। माना जा रहा है कि सुबह नौ बजे के बाद रुझान आने शुरू हो जाएंगे और दोपहर तक हार-जीत की तस्वीर स्पष्ट होने लगेगी। बता देंकि 28 फरवरी (रविवार) को दिल्ली के पांच नगर निगम वार्ड के उपचुनाव के लिए 50 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था।