महिला शिक्षक संघ बाराबंकी की जिला कार्यकारिणी गठित

बाराबंकी। अन्तर्राष्टीय महिला दिवस के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ द्वारा बाराबंकी जनपद की कार्यकारिणी के गठन के लिए प्रदेश कार्य समिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना मौर्य जी की अध्यक्षता में सतगुरू अकादमी लखपेड़ाबाग बाराबंकी में सम्पन्न हुई। जिसमें संघ की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मोहिनी त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति सिंह एवं प्रदेश संगठन मंत्री श्रीमती सुनीता यादव उपस्थित रही। प्रदेश कार्य समिति के उक्त बैठक में जनपद बाराबंकी के जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए सैकड़ों महिला शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।
प्रदेश कार्य समिति की महिला डेलीगेट्स के माध्यम से आवश्यक विचार विमर्श के उपरान्त श्रीमती अलका गौतम (स0अ0 उच्च प्राथमिक विद्यालय, बड़ेल) को सर्वसम्मत से जिलाध्यक्ष व श्रीमती लक्ष्मी निरंजन (प्रधानाध्यापक प्रा0वि0 बनवा) को जिला महामंत्री निर्वाचित किया गया। जनपद कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों का विवरण निम्नाकित है:-

  1. वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष- श्रीमती सरोज वर्मा
  2. जिला उपाध्यक्ष-1. श्रीमती बालजती 2. श्रीमती ऋचा सिंह 3. श्रीमती शिव देवी
  3. संयुक्त मंत्री- श्रीमती उर्मिला वर्मा
  4. संगठन मंत्री-कु0 ब्रह्या
    उत्तर प्रदेश की महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना मौर्य ने सभी पदाधिकारियों को अधिकार पत्र प्रदान कर टीम को अनेकानेक बधाईयाँ दी साथ ही उनसे अपेक्षा की कि जिलाध्यक्ष अपने कर्मठ टीम के साथ संघ के नियमों व कर्तव्यों को सुचारू रूप से पालन करें व महिलाओं की समस्याओं को सूझ-बूझ के साथ त्वरित समाधान करें। जिससे महिलाओं की समस्याओं को सरलता से समाधान हो सके। उक्त बैठक में सर्व श्रीमती मिथलेश कुमारी, रंजना सहाय, सर्वेश कुमारी, सुशीला गौतम, वन्दना, सुमन गौतम, प्रीति वर्मा, चन्द्रा कोरी, मनीषा, लक्ष्मी गौतम, अभिलाषा आदि सैकड़ों शिक्षिकाएं उपस्थित रही।