अब पंचायतों मेंं परचम लहराने की बारी: ओम माथुर

om mathur
लखनऊ।(विसं.) भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत को चुनाव को लेकर पूरे दमखम से तैयारी शुरू कर दी है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने पार्टी का अपना बहुमत दिया। अब पंचायत चुनाव की बारी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को पूरी दमखम के साथ जुटना है। अगर कार्यकर्ता इच्छा शक्ति को मजबूत कर लें। तो पंचायत चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराएगा। उन्होंने वार्ड संयोजकों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि चुनाव फ तह करने के लिए अपनी जि मेदारी को समझने की जरूरत है। रास्ता कठिन है। लेकिन जब मन से तैयारी की जाएगी। तो सफ लता मिलेगी। कार्यकर्ता जनता के बीच में जाकर उनका मूड बनाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता से बात करने के लिए प्रधानमंत्री ने 5800 सभाएं कीं, जबकि कार्यकर्ताओं को केवल अपने क्षेत्र में लोगों को तैयार करना है। उन्होंने कहा कि टीम भावना से काम करेंगे तो सफ लता मिलेगी। पार्टी हर स्तर पर कार्यकर्ता की मदद को तैयार खड़ी है।
प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा कि पंचायत चुनाव एक अहम कड़ी होता है। जिसके लिए अब पार्टी प्रयास कर रही है। कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहना है। उन्होंने टिकट वितरण के बारे में कहा कि पंचायत चुनाव में टिकट प्रदेश स्तर से नहीं ब्लकि जिला स्तर से बटेंगे। जिले के कार्यकर्ता और कार्यकारिणी मिलकर तीन नामों का चयन करेंगे। जिस पर अंतिम फैसला प्रदेश कार्यकारिणी लेगी। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव मिलकर लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ कार्यकर्ता कहते हैं कि चुनाव में विपक्षी गुंडागर्दी करेंगे।
प्रदेश पंचायत चुनाव प्रभारी शिवप्रताप शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में स्थिति खराब है। प्रदेश की स्थिति सड़क के गड्ढ़ों जैसी हो गई है। अब प्रदेश को गड्ढा मुक्त करने के लिए कार्यकर्ताओं को आगे आना है।