सांसद वीके सिंह समेत 10 नेता बने बीजेपी कार्यसमिति के सदस्य

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के तत्वावधान में बृहस्पतिवार की शाम प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों तथा विशेष एवं आमंत्रित सदस्यों की घोषणा कर दी गई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष की ओर से जारी की गई तीनों सूचियों में महानगर को प्राथमिकता दी गई है। गाजियाबाद जनपद से 10 व्यक्तियों को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। गाजियाबाद से सांसद एवं केंद्रीय सडक़ एवं परिवहन राजमार्ग राज्य मंत्री वीके सिंह को स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। प्रदेश कार समिति के विशेष आमंत्रित सदस्यों में राज्यसभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल तथा राज्य मंत्री अतुल गर्ग को स्थान मिला है। इसके साथ ही पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर पूर्व राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप पूर्व महापौर आशु वर्मा पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी पूर्व महानगर अध्यक्ष व क्षेत्रीय मंत्री अजय शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता पृथ्वी सिंह संजीव सिंघल पवन गोयल सतेंद्र त्यागी एवं डॉ अशोक नागर आदि विशिष्ट जनो को प्रदेश कार्य समिति का सदस्य बनाया गया है। इस संदर्भ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह द्वारा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा औपचारिक रूप से की गई । बताया जाता है कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा आगामी चुनावी रणनीति के तहत की गई है।