अपराधों पर माया ने योगी को घेरा

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने महिला अपराधों पर योगी सरकार को घेरा। मायावती ने कहा कि यूपी में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। सरकार को इन अपराधों पर तत्काल रोक लगानी चाहिए।
सुश्री मायावती ने कहा कि यूपी में बढ़ते अपराध चिंता का विषय हैं। खासकर महिलाओं के खिलाफ लगातार घटनाएं हो रही हैं। महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है। उनमें असुरक्षा की भावना है। यह अत्यंत दु:खद और चिंताजनक है। बसपा सुप्रीमो ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि पीलीभीत और गोंडा में महिला असुरक्षा के साथ ही एटा में पुलिस बर्बरता की घटना बेहद शर्मनाक है। इसके साथ ही झांसी में ट्रेन से केरल की ननों को उतार देने की घटना भी शर्मनाक और अतिनिंदनीय है।