भैंस के लिए चली कई राउंड गोलियां: बवाल

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में भैंस के विवाद में एक पक्ष ने वर्चस्व को लेकर दूसरे पक्ष के घर पहुंच कर हवाई फारिंग कर दी। जिससे एक किशोर बाल-बाल बचा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने हमलावर पक्ष से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी फहीम पुत्र युसूफ ने एक माह पूर्व गांव के एक व्यक्ति के घर से भैस खरीदी थी। जिसे लेकर शुक्रवार को दोनो पक्ष में विवाद हुआ था। फहीम का आरोप है शनिवार को करीब 11 बजे एक बाइक से विपक्ष के लोग पहुंच कर फायर करने लगे। तीन-चार फायर किए 15 वर्षीय फहद खान बाल-बाल बच गया। घटना के बाद गांव में अफतरा तफरी मच गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
गोली चलने की सूचना मिलते ही जीयनपुर कोतवाली प्रभारी हेमेंन्द्र सिंह गांव में पहुंचे। हमलावर पक्ष से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं। इस मामले पर एसपी आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि एक व्यक्ति द्वारा किसी दूसरे के घर जाकर पिस्टल से तीन से चार फायर किए गए थे। पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई और मुकदमा दर्ज कर लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।