अप्रैल के पहले दिन बुध का राशि परिवर्तन

डेस्क। अप्रैल के पहले दिन बुध ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। बुध अभी कुंभ राशि में हैं और 1 अप्रैल को बुध मीन राशि में आ जाएंगे। बुध ग्रह अगर गुरु, शुक्र और बली चंद्रमा के साथ होते हैं तो यह जातक की कुंडली में अच्छे योग बनाता है, लेकिन अगर यह अशुभ ग्रह के साथ होता है तो अशुभ योग बनाता है। इस राशि में बुध 16 अप्रैल तक रहेंगे। इसके बाद मंगल की राशि मेष राशि में चले जाएंगे। आइए जानें इसका विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
बुध के राशि वरिवर्तन से वृष राशि वालों को लाभ होगा। वृषभ वालों को धन लाभ तो होगा ही साथ में आपको सरकार का सहयोग मिलेगा और प्रतियोगिता परीक्षा में स्टूडेंट्स को फायदा होगा।
मिथुन राशि वालों को भी इस परिवर्तन से लाभ होगा। आपको सफलता मिलेगी।
कर्क राशि वालों को भी विभिन्न योजनाओं में सफलता मिलने की संभावना है।
सिंह राशि वाले सेहत काध्यान रखें, इसके अलावा समय उत्तम है।