महाराष्ट्र बना कोरोना का गढ़: पुणे पीक पर

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। पुणे में नए मामले पीक पर है। बुधवार को संक्रमण के 8,553 नए मामले सामने आए हैं। यह आंकड़ा किसी भी शहर के लिए सभी समय के रिकॉर्ड से कुछ ही कम है। आपको बता दें कि दिल्ली में 11 नवंबर को 8,593 नए मामले दर्ज किए गए थे।
पुणे ने पिछले चार दिनों में दो बार 8 हजार का आंकड़ा पार किया है। जिला में फिलहाल एक्टिव मामलों की संख्या 64 हजार से अधिक है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के बाद छत्तीसगढ़ और कर्नाटक रोजाना मामलों की संख्या में दूसरे और तीसरे नंबर पर है।
आपको यह भी बता दें कि पुणे अब महाराष्ट्र में सभी मामलों में लगभग 20 प्रतिशत और पूरे भारत में 10 प्रतिशत से अधिक मामलों का योगदान दे रहा है। बुधवार को महाराष्ट्र ने 39,544 पॉजिटिव केस की सूचना दी है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 3.5 लाख से अधिक है।