पंचायत चुनाव पर किसान आंदोलन का असर: रालोद मजबूत

डेस्क। किसान आंदोलन का असर जिला पंचायत चुनाव नतीजों पर पड़ता नजर आ रहा है। अभी तक का जो रुझान सामने आया है, उसमें मेरठ-सहारनपुर-बिजनौर सभी जगह भाजपा को रालोद टक्कर दे रहा है। कुछ स्थानों पर बसपा तो कहीं सपा के उम्मीदवार भी डटे हुए हैं। असली तस्वीर सोमवार को सामने आएगी। पहली बार दलगत आधार पर हो रहे जिला पंचायत के चुनाव की घोषणा से पहले भाजपा अच्छी स्थिति में थी। लेकिन दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के बाद राष्ट्रीय लोकदल एकाएक मुख्य मुकाबले में आ गया। भाजपा के साथ ही टिकट के दावेदार भी बढ़ गए थे। जिला पंचायत चुनाव की मतगणना में भाजपा और रालोद, बसपा, सपा और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच कांटे टक्कर हो रही है। जिले की प्रतिष्ठित वार्ड-13 की सीट पर भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी भराला की भी घेराबंदी हो गई है। वे रालोद के अनिकेत भारद्वाज से पीछे चल रही हैं। सपना हुड्डा दूसरे नंबर पर हैं। इसी तरह अन्य वार्डों में भी कांटे की टक्कर में भाजपा प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं। जिला पंचायत के निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन मदन सिंह गब्र्याल ने कहा है कि सुबह तक नतीजे स्पष्ट होंगे। मतगणना में थोड़ा समय लग रहा है। वार्ड-13 में रालोद के अनिकेत भारद्वाज, सपना हुड्डा से मामूली अंतर से आगे हैं। भाजपा की मीनाक्षी भराला तीसरे स्थान पर चल रही हैं। वार्ड-12 में भाजपा के ठाकुर मुकेश शास्त्री निर्दलीय उम्मीदवार आयशा से आगे चल रहे हैं। वार्ड-18 में से भाजपा प्रत्याशी 800 वोट के अंतर से आगे बताये गए हैं। परीक्षितगढ़ वार्ड 33 से सपा के विपिन भड़ाना1000 से अधिक मतो से आगे चल रहे हैं। वहीं वार्ड 32 मे भाजपा के रोहताश पहलवान, भाजपा के बागी विकास उपाध्याय में काटे की टक्कर है। वहीं सरधना के वार्ड 11 में सुनील प्रधान अखेपुर आगे चल रहे हैं। वार्ड-10 में अश्वनी शर्मा व शबी खान में कांटे की टक्कर है। वार्ड 10 में रात आठ बजे तक शबी खान आगे चल रहे थे। वार्ड-11 में भाजपा समर्थित सुनील प्रधान आगे चल रहे हैं। वार्ड 29 से अमित फौजी 4000 वोटों से आगे चल रहे हैं। वार्ड 14 से सम्राट मलिक, भाजपा प्रत्याशी कपिल शर्मा से 500 वोट से आगे चल रहे हैं। वार्ड 17 में बसपा के अतुल पूनिया रालोद के नीटू से आगे चल रहे हैं। अतुल पुनिया को 2649 और नीटू को 2302 वोट मिले हैं। भाजपा के संदीप चौधरी चौथे स्थान पर चल रहे हैं। वार्ड-7 से बसपा प्रत्याशी शालिनी बढ़त बनाए हुए हैं। वार्ड 8 में रालोद प्रत्याशी अरुणा प्रताप बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि वार्ड 7 से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
जिला पंचायत के वार्ड 32 में भाजपा समर्थित रोहताश पहलवान से भाजपा के बागी उम्मीदवार विकास उपाध्याय 550 वोट से आगे चल रहे हैं। वार्ड 33 में सपा समर्थित विपिन भडाना की पत्नी सोनम भड़ाना 1200 वोट से आगे चल रहे हैं। जिला पंचायत के वार्ड- 4 में जोगिंदर 1035 वोटों से आगे चल रहे हैं। वार्ड नंबर 5 में राशिद 975 वोटों से आगे चल रहे हैं। राशिद को अब तक 13 30 और संजय सैनी को 355 वोट मिले हैं।