मई में जानिए किन राशियों पर ग्रह परिवर्तन का असर

डेस्क। ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का बहुत अधिक महत्व होता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव हर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। मई के माह में बुध और शुक्र का राशि परिवर्तन हो गया है। 1 मई को बुध का राशि परिवर्तन हुआ और 4 मई को शुक्र ने वृष राशि में प्रवेश किया। 14 मई, 2021 को सूर्य भी वृष राशि में प्रवेश करने जा रहा हैं। सूर्य के बाद 23 मई से शनि की वक्री चाल भी शुरू हो जाएगी। इसके बाद 28 मई को एक बार फिर शुक्र वृष राशि से निकलर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों पर विशेष प्रभाव पडऩे जा रहा है।
वृष राशि
वृष राशि के जातकों पर सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिलेगा।
वृष राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है।
मान- सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
कार्यक्षेत्र में सब आपकी तारीफ करेंगे।
दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए ये महीना बेहद ही शुभ कहा जा सकता है।
मान- सम्मान में वृद्धि होगी।
विवाह के योग भी बन रहे हैं।
नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी।
नौकरी में पदोन्नती हो सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए महीना का महीना शुभ रहने वाला है।
कार्यक्षेत्र में मान- सम्मान में वृद्धि होगी।
इस माह होने वाले राशि परिवर्तन आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं।
कला के क्षेत्र से संबंध रखने वाले लोगों को सफलता प्राप्त होगी।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ कहा जा सकता है।
कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।
परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे।
मकर राशि के जातकों को खर्च कम करने की सलाह दी जाती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के जीवन से धीरे- धीरे समस्याएं कम होंगी।
नया मकान खरीदने के लिए ये समय काफी शुभ है।
शनि के वक्री होने से थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता होगी।
धन खर्च अधिक हो सकता है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को इस माह में शुभ परिणाम मिलेंगे।
व्यापारी वर्ग के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं।
नौकरी में लाभ हो सकता है।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय काफी अच्छा है।