अमेरिकी कंपनी के साथ युवी बेचेंगे बर्गर

yuvraj
नई दिल्ली। देश और दुनिया के मैग्डी पर बिकने वाला फास्ट फूड बर्गर इन दिनों भारत के बर्गर मार्केट में इंटरनेशनल बर्गर कंपनियों के बीच मुकाबला रोचक होता जा रहा है। यही वजह है कि एक के बाद एक कई बर्गर कंपनियां भारत में अपना फूड चेन शुरू कर रही हैं। इसी कड़ी में ताजा एंट्री है अमेरिकी कंपनी काल्र्स जूनियर की, जिन्होंने देश की राजधानी दिल्ली में अपना पहला रेस्टोरेंट सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल में खोला।
लेकिन दिलचस्प ये भी है कि अमेरिकी फ्रेंचाइजी में क्रिकेटर युवराज सिंह की यूवीकैन ने भी पैसा लगाया है। कंपनी की योजना अगले 10 सालों में देश भर में 100 काल्र्स जूनियर रेस्टोरेंट खोलेगी। कुछ सालों पहले तक भारत में बर्गर का मतलब सिर्फ मैक्डोनल्स होता था। बर्गर पसंद करने वालों की संख्या भी कम थी। मगर पिछले कुछ सालों में बर्गर खाने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि देश के बर्गर मार्केट में नया नाम है कैलीफोर्निया के प्रीमियम बर्गर ब्रांड काल्र्स जूनियर का शामिल हो गया है। दिल्ली के सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल में अपने पहले रेस्टोरेंट की शुरुआत के साथ काल्र्स जूनियर ने यहां के बर्गर मार्केट में कदम रख दिया है।
इंटरनेशनल बाजार में काल्र्स जूनियर अपने चारग्रिल्ड चिकन बर्गर के लिए जाना जाता है। मगर भारत में इसने अपने मेनु में काफी बदलाव किए हैं। काल्र्स जूनियर पहली बार शाकाहारी बर्गर बेच रहा है।
इनके नाम भी काफी भारतीय हैं जैसे तंदूरी पनीर बर्गर, आलू अचारी और पनीर टिक्का। काल्र्स जूनियर अपने फेमस स्टार और सुपर स्टार बर्गर भी भारत में बेचेगा। यानी हर तरह की वेरायटी आपको काल्र्स जूनियर के मेन्यु में मिलेगी। भारत में काल्र्स जूनियर को गुडग़ांव की सिबिज ब्राइटस्टार रेस्टोरेंट लेकर आई है।
काल्र्स जूनियर से पहले बर्गर किंग और वेंडीज भारत आ चुके हैं। ऐसे में काल्र्स जूनियर के सामने प्रीमियम बर्गर मार्केट में अपनी अलग जगह बनाने की बड़ी चुनौती होगी। बताया जा रहा है कि सिबिज ब्राइटस्टार इस चेन के विस्तार के लिए 200 करोड़ रुपए निवेश करेगी।