सफेदपोश भगवाधारियों की भी कारगुजारियां कम नहीं

SAKSHI_MAHARAJSadhvi_Chidarpi and chin

योगेश श्रीवास्तव
लखनऊ। एक के बाद एक भगवाधारियों की जो कारगुजारियों लोगों के सामने आ रही है। उससे अब यह तय कर पाना मुशकिल हो रहा है कि साधु के वेश में कौन शैतान है और कौन हैवान। अभी तक समाज में साधु-संन्यासियों के प्रति लोगों का जो आदर स मान हुआ करता था उससे भी लोगों का मोहभंग हुआ है। सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां,सचिन दत्त उर्फ सच्चिदानंद के बाद कल उड़ीसा में एक सारथी बाबा को गिर तार कर जेल भेजा गया। यह सिलसिला कहां जा के थमेगा कोई नहीं जानता। उत्तर प्रदेश मेंं तो कई भगवाधारी है। जो माननीय भी हुए उनपर यौन उत्पीडऩ के आरोप लगे। इनमें से एक तो पूर्ववर्ती एनडीए सरकार में गृहराज्यमंत्री तक रहे। जबकि एक तो इस समय भाजपा के सांसद भी है। पूर्ववर्ती अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्ववाली एनडीए सरकार में गृहराज्यमंत्री रहे कृष्णपाल सिंह उर्फ स्वामी चिन्मयांनद पर बदायूं की रहने वाली कोमल गुप्ता उर्फ स्वामी चिर्दपिता ने वर्ष 2011 में यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाया था। इस मामलें थाना-पुलिस भी हुआ लेकिन मामला राजनीतिक लोगो से जुड़े होने के कारण आया-गया हो गया। स्वामी चिन्मयानंद शाहजहांपुर और बदायूं से सांसद रह चुके है। इसी प्रकार भाजपा के फायरब्रांड नेता सच्चिदानंद साक्षी जी महाराज जो इस समय उन्नाव से सांसद है पर भी यौन उत्पीडऩ का आरोप और हत्या का आरोप लगा चुके है। भाजपा से निकलने के बाद वे समाजवादी पार्टी से राज्यसभा के सदस्य रहे फिर राष्टï्रीय क्र ांति पार्टी बनाई और 2014 में लोकसभा चुनाव से पूर्व पुन: भाजपा में शामिल हो गए। पहले फर्रूखाबाद फिर उन्नाव से सांसद हुए। भाजपा में उनका शुमार मुखर वक्ताओं के रूप में होता है। एटा की रहने दुर्गा भारती ने साक्षी पर यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाया। इसकी गूंज राजधानी लखनऊ तक में सुनाई दी। मामला राजनीतिक दल से जुड़े बड़े नेता से जुड़े होने के कारण रफा-दफा हो गया। कार्रवाई के नाम पर केवल कागजों की आवाजाही होती रही लेकिन परिणाम कुछ नहीं निकला। इन्ही सच्चिदानंद साक्षीजी महाराज पर वर्ष 2013 में सुजाता वर्मा की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज हुआ। यह भी महज संयोग भगवाधारी जिन माननीयों पर उत्पीडऩ के केस दर्ज हुए उनमें सभी भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए है। भाजपा के पूर्व विधायक कौशलेन्द्र नाथ योगी पर इसी साल 17 मार्च को उनकी नौकरानी ने बंधक बनाकर रेप किए जाने का आरोप लगाया। जिस समय पुलिस नें उनके कमरे में छापा मारा उस समय उनके कमरे से शराब की बोतले,यौन वर्धक और नशे की गोलियां आदि बरामद हुई। कौशलेन्द्र नाथ योगी तुलसीपुर से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते थे वे 2009 से 2012 तक यहां से विधायक रहे। कौशलेन्द्र नाथ देवीपाटन मंदिर में एक महत्वपूर्ण पद पर रह चुके है। राजनेताओं की ही तरह वैभव विलासित का जीवन जीने वाले लेकिन कहने को संत हरियाणा के हिसार के बाबा रामपाल सिंह जतिन की गिर$ तारी पर तो पुलिस के पसीने छूट गए थे। सतलोक आश्रम चलाने वाले रामपाल सिंह बाकायदा अपनी निजी आर्मीे बना रखी थी। हत्या के मामलें में उनकी गिर$फतारी के लिए हरियाणा सरकार को सेना की मदद लेनी पड़ी थी। उनके आश्रम में भी तमाम आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई थी और कई नामी गिरामी राजनीतिक हस्तियां उनके भक्तों में शामिल थी।