शिवपाल का दावा: प्रसपा जिसके साथ उसकी बनेगी सरकार

इटावा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (पीएसपी) लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने दावा करते हुए कहा है कि जिसभी दल में वो होंगे 2022 विधानसभा चुनाव के बाद उस दल की ही सरकार बनेगी। शिवपाल रविवार को अपने निवार्चन क्षेत्र जसंवतनगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोहिया संदेश यात्रा का शुभारंभ करने के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस दल में वो होंगे उसी दल की 2022 में सरकार बनेगी। आज प्रदेश की ऐसी ही स्थिति है,जिसमें हमारा संगठन बहुत मजबूत है। शिवपाल ने कहा कि अगर 2022 में हमारी सरकार प्रदेश में बनती है, तो किसानों और मुसलमानों को पूरा सम्मान मिलेगा। किसी के साथ धर्म व जाति से कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। किसान सरकार के द्वारा पास किए गए काले कानून का विरोध कर रहा है,लेकिन, सरकार किसानों की समस्याओं को नहीं सुन रही। जिसको लेकर किसान महीनों से धरने पर बैठे हैं। सरकार को किसानों की बात सुनना चाहिए क्योंकि किसान देश का अन्नदाता है।