सावन का अंतिम सोमवार: करें महादेव को प्रसन्न

डेस्क। हिंदू पंचांग के अनुसार, 16 अगस्त को सावन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन अनुराधा नक्षत्र रहेगा। सावन के आखिरी सोमवार को बेहद खास माना जाता है। मान्यता है कि सावन के सोमवार को व्रत रखकर भगवान शंकर की पूजा करने से समस्याएं दूर होती हैं। सावन मास 22 अगस्त 2021, दिन रविवार से समाप्त हो रहा है। इस दिन शुक्ल पक्ष के पूर्णिमा तिथि है। सावन के आखिरी दिन धनिष्ठा नक्षत्र और शोभन योग का शुभ संयोग बन रहा है। सावन के बाद भाद्रपद शुरू हो जाएगा। जिसे भादो भी कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह छठा महीना होता है। भादो 23 अगस्त 2021 से शुरू होगा।