प्रदेश सरकार की नीतियां जनविरोधी: भाजपा

bjp2
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में व्याप्त अराजकता और प्रदेश सरकर की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश व्यापी, जिलाश: आन्दोलन की श्रंखला के अन्तर्गत बागपत जिला मुख्यालय पर आयोजित धरने में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित किया।
प्रदेश अध्यक्ष डा. बाजपेयी ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने चुनावी घोषणा पत्र में किसानों से किये वादो को पूरा नहीं कर रही है किसान उत्पीडऩ के शिकार हो रहे है। प्रदेश में प्राकृति आपदा के शिकार मुआवाजे के लिये दर-दर की ठोकरे खाने को विवश हो रहे है। प्रदेश सरकार द्वारा बिजली मूल्य वृद्धि पूरी तरह जन विरोधी है। प्रदेश सरकार बिजली चोरी और भ्रष्टाचार को रोकने में पूरी तरह विफल हुर्ह है।
प्रदेश अध्यक्ष डा. बाजपेयी ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है कानून का इकबाल खत्म हो गया प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लेकर कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि वो प्रदेश की जनता को न्याय दिलाने और अराजकता से मुक्ति के लिये लम्बे संघर्ष को आगे आये।