पोर्नोग्राफी केस: पुलिस की चार्जशीट में शिल्पा बनीं गवाह

डेस्क। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का पोर्नोग्राफी केस में उनकी मुश्किलों दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। इस केस में गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा जहां अपनी जमानत की राह देख रहे हैं। वहीं अब उनके खिलाफ मुंबई क्राइम ब्रांच ने चार्जशीट दाखिल कर इस केस को और पेचीदा बना दिया। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी शर्लिन चोपड़ा भी इस केस की गवाह हैं।
मुंबई पुलिस ने कोर्ट में 1500 पन्नों की जो चार्जशीट दाखिल किया है, उसमें कुल 43 गवाह बताए गए हैं जिनमें कई जाने माने नाम भी शामिल हैं। एएनआई की रिपोट्र्स के अनुसार, चार्जशीट में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को भी गवाह बनाया गया है। इसके अलावा एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा भी मामले में गवाह हैं। इस मामले में इन दोनों के भी बयान दर्ज किए गए हैं।