जलसा फाउंडेशन ने मासिक धर्म का चलाया जागरुकता अभियान

गोरखपुर। जिले के ग्राम सभा रामपुर गोपालपुर विकास खण्ड चरगांवा, में जलसा फाउंडेशन के माध्यम से मासिक धर्म के बारे में जागरूकता एवं 600 सेनेटरी नैपकिन 300 महिलाओं एवं लड़कियों को निशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महापौर डॉ सत्या पाण्डेय जी ने कार्यक्रम के बारे में महिलाओं को बताया मासिक धर्म के बारे में लोगों को जागरूक होना बहुत ही आवश्यक है पहले लोगों को कपड़ा नहीं मिलता था महिलाएं बीमारियों से परेशान रहती थी अछूत माना जाता था लेकिन अब समय बदल गया है लोग जागरूक हुए हैं सेनेटरी नैपकिन का इस्तेमाल कर रहे हैं आज हमारी बहन बेटी माताएं स्वस्थ है जलसा फाउंडेशन के अध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा मासिक धर्म को लेकर लोगों में शर्म गरीबी और मासिक धर्म के दौरान भेदभाव करने वाली सोच की वजह से महिलाओं और बालिकाओं के शरीर तथा मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है हर लड़कियों और महिलाओं को सुरक्षित और गरीबों के साथ मासिक धर्म का प्रबंधन करने में मदद करना चाहिए जैसा की जलसा फाउंडेशन महिलाओं और बालिकाओं तक सही जानकारी पहुंचाने के लिए अपनी भागीदारी के साथ काम कर रहा है स्त्री स्वाभिमान कार्यक्रम सरकार के द्वारा भी चलाया जा रहा है इसके बारे में भी लोगो को बताया गया। भारत में लड़कियों पर यूनिसेफ और नेशनल इंस्टीट्यूट आफ अर्बन अफेयर्स के अध्ययन 2020 के रिसर्च से पता चलता है कि शहरी क्षेत्रों में गरीब घरों की लड़कियां मासिक धर्म के द्वारा जागरूक की उचित स्वच्छता सुविधाओं से वंचित है जिसमें हर दो लड़कियों में से एक लडक़ी अपने मासिक धर्म के दौरान पैसे की कमी की वजह से सेनेटरी नैपकिन पैड का इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं यह कोई बीमारी नहीं है नेचुरल प्रक्रिया है इससे हम लोगों को जागरूक होकर स्वच्छ एवं स्वस्थ रहें। सहायता ग्रुप की ओर से नेहा मणि आर्या और रत्ना सिंह ने महिलाओं को स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म से संबंधित जानकारी एवं जागरूक करने का कार्य किया। इस कार्यक्रम में समाजसेवी विवेक सिंह, पीयूषराज सिंह, अभिषेक सिंह, शुभम जी, प्रियांजली सिंह, शिवांगी सिंह, प्रियंका सिंह , प्रिया सिंह साक्षी सिंह ग्रामसभा की समाजसेवी मज़लेंन निशा ग्रामसभा की आशा संयुक्ता सिंह आगनबाड़ी सहायिका मिना कन्नौजिया जी का कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान रहा।