मुश्किल में राधे मां: जमानत अर्जी खारिज

new radhe

मुंबई। खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। दहेज उत्पीडऩ केस में उनके द्वारा मुंबई सेशन कोर्ट में दायर अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज कर दी गई है। अब उन्हें शुक्रवार को कांदिवली थाने में पूछताछ के लिए हाजिर होना पड़ेगा। उनसे पहले छह लोगों से पूछताछ हो चुकी है। मुंबई में एक महिला ने राधे मां पर उसके ससुराल वालों को दहेज उत्पीडऩ के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इस सिलसिले में मुंबई पुलिस ने उनको एक समन भेज कर उनसे पुलिस स्टेशन में हाजिर होने का फरमान सुनाया है। अपने भक्तों के दुखों और हर संकट को दूर करने का दावा करने वाली राधे मां अब खुद मुसीबत में फंस गईं हैं। राधे मां ने कहा कि वो अपने खिलाफ लगे आरोपों की सीबीआई जांच के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वो बेकसूर हैं।