विधानसभा सत्र में सरकार पर हमलावर रहेगी भाजपा

bjp-logo
लखनऊ। यूपी विधानसभा सत्र में भाजपा ने सरकार पर तमाम मामलों को लेकर के हमला बोलने की तैयारी की है। भाजपा पिछले कुछ दिनों में हुई वारदातों और भ्रष्टïाचार से संबधित मामलों को विधानसभा में उठायेगी। भाजपा विधान मण्डल दल के नेता सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि भाजपा इस सत्र में सरकार की नाकामियों का पर्दाफाश करेगी। राज्य की कानून-व्यवस्था की बदतरी और पुलिस की भी पिटाई तथा हिरासत में हत्याओं की बढ़ोत्तरी से यहां राजविहीनता है। भ्रष्टïाचार का रिकार्ड तोडऩे वाले यादव सिंह को बचाने के लिए सरकार का शीर्ष न्यायालय तक जाना भी बड़ा सवाल है। गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान व अतिवृष्टि-ओलावृष्टि के मुआवजे में किसान के साथ धोखा हुआ है। बिजली की दरें बढ़ी हैं, आपूर्ति व्यवस्था और ध्वस्त हुई है। हमारे विधायक ऐसे सारे मसलों पर सरकार को घेरेंगे। श्री खन्ना ने कहा कि सरकार ने सत्र का अति अल्पकालीन कार्यक्रम बनाया है। भाजपा चाहती है कि सत्र चले, लम्बा चले। राज्य के लोग अनेक समस्याओं से आहत हैं। विकास के कार्य ठप्प हैं। नौकरशाही का राजनैतिकरण हुआ है। पार्टी विधि और व्यवस्था के प्रश्नों पर सरकार को उचित कार्यवाही के लिए बाध्य करेगी।