पेट्रोल-डीजल के दाम होंगे कम: गैस सिलेंडर के दाम भी गिरेंगे

बिजनेस डेस्क। पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर यह राहत भरा 26वां दिन है, जब दाम नहीं बढ़े। पिछली बार पश्चिम बंगाल में चुनाव को देखते हुए लंबे समय तक ईंधन के रेट स्थिर रहे और अब एक बार फिर वैसा ही पैटर्न देखने को मिल रहा है। अगले साल उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत 5 राज्यों में चुनाव होने हैं, ऐसे में बहुत हद तक संभव है कि अप्रैल 2022 तक पेट्रोल-डीजल के रेट न बढ़े, यानी तेल सस्ता तो हो सकता है पर महंगा होने की संभावना बेहद कम है। पेट्रोल-डीजल के दाम में आज यानी 30 नवंबर 2021 को कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम गिर रहे हैं। अगर गिरावट ऐसी ही रही तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये तक सस्ते हो सकते हैं।