भाजपा में शामिल हुए रालोद नेता जगत सिंह दौसा

श्यामल मुखर्जी, मोदीनगर। ग्राम दोसा के मूल निवासी वरिष्ठ राष्ट्रीय लोकदल नेता जगत सिंह दोसा ने अपने हजारों समर्थकों तथा जोगियों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। उन्हें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा जॉइनिंग कमेटी के चेयरमैन डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई गई। इस अवसर पर यह जानकारी मिली की जगत सिंह दोसा कुछ समय पूर्व भाजपा में ही थे। इसके अलावा वह पिछले विधानसभा चुनाव में टिकटों की दौड़ में भी शामिल थे। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित क्रीड़ा भारती में सक्रिय रूप से अपना योगदान देने के अलावा उन्होंने क्रीडा भारती के मेरठ महानगर अध्यक्ष तथा प्रांत प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियां संभाली हैं । भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह भी जगत सिंह दौसा की सदस्यता ग्रहण समारोह में शामिल रहे। इस अवसर पर वहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी जीपीएस राठौड़ पितृ अध्यक्ष मोहित बेनीवाल मेरठ सांसद राजेंद्र अग्रवाल मेरठ सांसद राजेंद्र अग्रवाल महानगर अध्यक्ष मुकेश मित्तल तथा मेरठ जिला अध्यक्ष विमल शर्मा आदि व्यक्तियों ने जगत सिंह दौसा को बधाई देते हुए अपनी शुभेच्छाएं व्यक्त की।