राहुल का आरोप: केन्द्र कर रही जन अधिकारों का हनन

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्र सरकार पर जनता के अधिकारों का हनन करने की कोशिश का आरोप लगाया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र जन अधिकारों के बिना कुछ भी नहीं है। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या वे मौलिक और जन अधिकारों के बिना भारत की कल्पना कर सकते हैं? राहुल ने ट्वीट किया, “जन अधिकारों के बिना दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का क्या मतलब है? मोदी सरकार शुरू से ही जनता के अधिकारों को नष्ट करने की कोशिश करती रही है। राहुल ने कुछ अधिकारों को गिनाते हुए कहा, भोजन का अधिकार- ताकि किसी को भूख का सामना ना करना पड़े। शिक्षा का अधिकार- आज बच्चा-बच्चा स्कूल जाता है, एक बेहतर कल बनाता है, अपने लिए और देश के लिए। रोजगार का अधिकार- भाजपा के कट्टर विरोध के बावजूद यूपीए ने जनता को रोजगार की सुरक्षा दी। कोविड के मुश्किल समय में भी इससे देशवासियों को सहारा मिला।