अभी और गिरेगा पारा: तापमान जायेगा 4 डिग्री

नई दिल्ली। देश के उत्तर-पश्चिमी इलाके और मध्य प्रदेश में ठंड का कहर और ज्यादा बढऩे वाला है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की आशंका है। पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती सर्कुलेशन के रूप में पंजाब और पड़ोसी इलाकों के ऊपर बना हुआ है। हरियाणा के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। चक्रवाती सर्कुलेशन उत्तरी छत्तीसगढ़ ौर बिहार से उत्तरी ओडिशा की ओर बढ़ता दिख रहा है। अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। इसके बाद 24 और 25 जनवरी को छिटपुट वर्षा/बर्फबारी कम हो सकती है।