टूटा सपना: फाइनल में हारीं नेहवाल

saina_nehwal
खेल डेस्क। भारत की साइना नेहवाल ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में रविवार को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इंडोनेशिया के जकार्ता में साइना को स्पेन की कैरोलिना मारिन से लगातार गेमों में 16-21 और 19-21 से हराया। 59 मिनट तक चले इस मुकाबले में दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी साइना ने दोनों गेम में अच्छी शुरुआत की लेकिन इसके बाद उनका खेल बिखर गया। साइना विश्व चैंपियनशिप के पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं लेकिन वह स्वर्ण पदक जीतने से वंचित रह गईं। इससे पहले, पी वी सिंधु ने 2013 और 2014 में इस टूर्नामेंट का कांस्य पदक हासिल किया था जबकि 2011 में ज्वाला गट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने डबल्स का कांस्य पदक जीता था।