यूपी में बिजली कटौती से जीना मुहाल: भाजपा

bjp-logo
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में भीषण बिजली संकट के लिए प्रदेश की सपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा. मनोज मिश्र ने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रदेश भीषण बिजली संकट से ग्रस्त रहा। पूरे प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती से त्राहि-त्राहि मच गई। भीषण उमस व बिजली कटौती से आम आदमी का जीना मुहाल है।
प्रदेश प्रवक्ता डा. मिश्र ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए। प्रदेश की सपा सरकार प्रचार-प्रसार में व्यस्त है। झूठे वादों और दावों के आधार पर विकास हासिल नहीं किया जा सकता है। सपा सरकार प्रदेश के विकास के लिए आवश्यक बिजली तक प्रदेश की जनता को उपलब्ध नहीं करा पा रही है।
डा0 मिश्र ने कहा कि सपा ने चुनाव के समय में गांव और शहरों में क्रमश: 16 और 22 घंटे बिजली आपूर्ति की घोषणा की थी। जैसे-जैसे सरकार का समय बीतता गया प्रदेश की बिजली आपूर्ति ध्वस्त होती गई। जब कि सरकार द्वारा आपूर्ति की बढ़-चढ़ कर बाते की गई। लाइन लास और वसूली यह सरकार नहीं ठीक नहीं कर पाई।