करहल से अखिलेश 9 हजार से आगे

डेस्क। यूपी हॉट सीट करहल पर मतगणना शुरू हो गई है। पहले पोस्टल बैलेट गिने जा रहें हैं। दरअसल करहल पर सभी की निगाहें हैं क्योंकि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल विधान सभा सीट से मैदान में हैं। उनके खिलाफ भाजपा ने केंद्रीय कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल को उतारा है। करहल से अखिलेश यादव दूसरे राउंड में 9000 वोटों से आगे हैं। वहीं बसपा ने कुलदीप नारायण को प्रत्याशी बनाया है। कौन जीतेगा और कौन हारेगा यह तो मतगणना के बाद पता चलेगा पर मतदाताओं की नजरें करहल विधान सभा सीट पर टिकी हुई हैं। मैनपुरी जनपद की सबसे बड़ी विधानसभा करहल का चुनाव परिणाम क्या रहेगा, यह जानने के लिए हर वर्ग के लोग मतदान के बाद से ही बेकरार हैं। मैनपुरी में इस बार अखिलेश के मुकाबले भाजपा ने कानून राज्य मंत्री को मैदान में उतारकर लड़ाई को रोचक बना दिया। 20 फरवरी को मतदान के दिन करहल के कुल 371261 मतदाताओं में से 245071 मतदाताओं ने वोट डाल दिए थे। भोगांव सीट से आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री के चुनाव परिणाम पर भी सभी की निगाहें हैं।