फडणवीस पहुंचे दिल्ली: सरकार बनाने की तैयारी

मुंबई। महाराष्ट्र में जारी सियासी उठापटक के बीच विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मंगलवार को राजधानी दिल्ली पहुंचे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की। ऐसा माना जा रहा है कि फडणवीस ने नड्डा को महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रमों से अवगत कराया और पार्टी की भावी रणनीति पर चर्चा की। खबरों की मानें तो भाजपा राज्य में फिर एक बार सरकार बनाने की तैयारी में है। सभी भाजपा विधायकों को अगले 24 घंटों में मुंबई पहुंचने के लिए कहा गया और साथ ही उनसे राज्य से बाहर नहीं जाने को भी कहा गया।